लिवर का रामबाण इलाज क्या है?HealthPlanet

Posted on Thu 1st Dec 2022 : 13:11

लिवर का रामबाण इलाज

खान-पान के शौक़ीन लोगों को अक्सर पेट सम्बंधित समस्याएं होती रहती हैं। ऐसा होने पर लिवर (liver) खराब होने की समस्या होना आम है। फैटी लिवर, सूजन, लिवर इन्फेक्शन आदि होना लिवर की कुछ आम बीमारियां है। लिवर खराब होने पर शरीर को कुछ संकेत मिलने लगते हैं। लिवर खराब होने के लक्षण जैसे - पेट में दर्द, आँखों के नीचे काले धब्बे, मुँह से बदबू आना, अपच की शिकायत होना, अचानक वजन का अस्थिर होना, त्वचा पर सफ़ेद धब्बे पड़ना, पेशाब का रंग पीला होना, मल का रंग गहरा होने आदि पर डॉक्टर से संपर्क करें और अपनी जांच करवाएं। लिवर के स्वास्थ्य का ख्याल रखना जरूरी होता है। लेख में लिवर की समस्याओं का रामबाण इलाज बताया गया है। आइये जानते हैं कि किन चीज़ों के सेवन से लिवर की समस्याओं से निजात मिल सकता है।
लिवर का रामबाण इलाज

निम्न चीज़ों के सेवन से लिवर की समस्याओं को कम और उनसे छुटकारा पाया जा सकता है।

1. कलौंजी का तेल (Kalaunji Oil)

कलौंजी का तेल एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर होता है और यह शरीर की इम्युनिटी को बढ़ाने में मदद करता है। यह कैंसर से लड़ने और लिवर को स्वस्थ को बनाये रखने के लिए उपयोगी होता है।

2. नींबू (Lemon)

नींबू और गर्म पानी साथ लेने से शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं जो लिवर की समस्याओं में फायदेमंद होता है। नींबू पाचन शक्ति मजबूत करने के लिए भी उत्तम माना जाता है।

3. हल्दी (Turmeric)

आमतौर पर रसोई में हल्दी का इस्तेमाल होता ही है। यह भोजन में स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ स्वास्थ्य का भी ख्याल रखने में सहायक होती है। हल्दी में एंटी-इंफ्लेमेट्री, एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-बैक्टेरियल गुण होते हैं जो लिवर के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं।

4. अदरक (Ginger)

अदरक के सेवन से लिवर की काम करने की क्षमता बढ़ जाती है। अदरक में एंटी-ऑक्सीडेंट गुण भरपूर मात्रा में होते हैं जो लिवर की समस्याओं को संभालते हैं।

5. चुकंदर (Beetroot)

चुकंदर हीमोग्लोबिन बढ़ाने और ब्लड से सम्बंधित समस्याओं के लिए अच्छा होने के साथ यह शरीर की अन्य बीमारियों से रक्षा करने में कारगर है। यह लिवर को मजबूत बनाता है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info